अल्मोड़ा । जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत-2019 में जनपद के कुल 499594 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जायेगा जिसमें 243763 महिलाएं व 255831 पुरूष मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड भैसियाछाना के 56 मतदान स्थलों में 11376 महिला, 12228 पुरूष सहित कुल 23604 मतदाता है। इसी क्रम में विकास खण्ड धौलादेवी के 127 मतदान स्थालों में 25441 महिला, 27911 पुरूष सहित कुल मतदाता 53352 है।
विकास खण्ड हवालबाग के 137 मतदान स्थलों में 27394 महिला, 29459 पुरूष सहित कुल मतदाता 56853 है। विकास खण्ड लमगड़ा के 107 मतदान स्थलों में 22061 महिला, 24214 पुरूष सहित कुल मतदाता 46275 है। विकास खण्ड ताकुला के 93 मतदान स्थलों में 19976 महिला, 20324 पुरूष सहित कुल मतदाता 40300 है। विकास खण्ड ताड़ीखेत के 136 मतदान स्थलों में 27674 महिला, 29641 पुरूष सहित कुल मतदाता 57315 है। विकास खण्ड द्वाराहाट के 130 मतदान स्थलों में 26309 महिला, 26598 पुरूष सहित कुल मतदाता 52907 है।
Comments
Post a Comment