Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2019

हज़ारों मदरसा छात्रों ने ली स्वच्छता की शपथ, जूट बैग भी किये गए वितरित

हज़ारों मदरसा छात्रों ने ली स्वच्छता की शपथ ,  जूट बैग भी किये गए वितरित सहारनपुर। मदरसा अलमहादुल इस्लामिक मदरसे के करीब दो हज़ार छात्रों ने शनिवार को न केवल स्वच्छता की शपथ ली बल्कि सहारनपुर को स्वच्छ बनाने के लिए हर संभव सहयोग का संकल्प भी लिया। मानकमऊ वार्ड नं.  31  स्थित अलमहादुल इस्लामिक मदरसे में शनिवार को स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए नगर निगम व आईटीसी मिशन सुनहरा कल की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में मौजूद छात्रों व अन्य लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी और स्वच्छता का महत्व समझाया गया। सभी लोगों को पॉलीथिन से होने वाले नुकसान से अवगत कराते हुए पॉलीथिन न अपनाने की अपील की गयी और जूट के बैग वितरित किये गये। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने मदरसा छात्रों और मौलानाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश आगे बढ़ रहा है ,  हमारा दायित्व है कि हम सब भी राष्ट्र के निर्माण में अपना अमूल्य सहयोग दें। उन्होंने कहा कि आज की सबसे बड़ी आवश्यकता अपना घर ,  प्रतिष्ठान ,  स्कूल ,  मदरसा और अपना मौहल्ला व परिवेश साफ-स्वच्छ रखने की है। यदि हम अपने...

शनिवार को भी चला पॉलीथिन के खिलाफ अभियान, जुर्माना वसूला

सहारनपुर। नगर निगम प्रवर्तन दल ने प्रभारी कर्नल बी एस नेगी के नेतृत्व में शनिवार को भी शहर के अनेक क्षेत्रों में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया और पॉलीथिन जब्त करते हुए ग्यारह हजार चार सौ रुपये का जुर्माना वसूला। लिंक रोड व बेरीबाग क्षेत्र में सेनेटरी इंस्पेक्टर नत्थीलाल व आशीष को साथ लेकर चलाये गए अभियान में पॉलीथिन जब्त करते हुए छह हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा शहर के चिलकाना रोड ,  अंबाला रोड व गोटेशाह रोड पर अनेक दुकानों पर छापा मारा गया और पॉलीथिन जब्त कर पांच हजार चार सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रवर्तन दल की टीम में कर्नल नेगी के अतिरिक्त कैप्टन नरेश चंद ,  सब मेजर प्यार सिंह ,  नायब सब हेमराज सिंह व सेनेटरी इंस्पेक्टर आनंद और मुकेश राणा साथ रहे।    

सडक व डिवाइडर का लोकार्पण

  सहारनपुर। मल्हीपुर रोड स्थित वार्ड नं. दो आर्यन सिटी कॉलोनी में पांच लाख  95  हजार  रुपये की लागत से बनी आर सी सी सडक का नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने फीता काटकर लोकार्पण किया। चंद्रमोहन त्यागी के मकान से पं. अरुण शर्मा के मकान तक बनी सडक के साथ ही नाली का निर्माण भी कराया गया है। इस अवसर पर वार्ड  34  के पार्षद पति दिग्विजय सिंह के अलावा नगर निगम अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव व राजेश राणा ,  गजेंद्र चौहान ,  विनय त्यागी ,  अनुज ,  अनिल शर्मा ,  चंद्रमोहन त्यागी व अरुण शर्मा आदि भी मौजूद रहे। इस अवसर पर नगरायुक्त ने लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त दिल्ली रोड पर अनुपम स्वीट्स से हसनपुर चंुगी तक  98  लाख  40  हजार  742  रुपये की लागत से बने आर सी सी डिवाइडर का भी वार्ड न.  55  के पार्षद संजय गर्ग ,  वार्ड नं.  16  के पार्षद नरेश सिंह रावत व अधिशासी अभियंता नगर निगम आलोक कुमार ने उद्घाटन किया।

गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना वसूला, पॉलीथिन भी की गयी जब्त

                              सहारनपुर। नगर निगम द्वारा शुक्रवार को यहां सब्जी मंडी व मंडी समिति रोड पर पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया गया तो दूसरी तरफ अंबाला रोड बस स्टैंड पर गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर भी सख्ती बरतते हुए जुर्माना किया गया। नगर निगम प्रवर्तन दल ने शुक्रवार को कर्नल बी एस नेगी के नेतृत्व में सब्जी मंडी व मंडी समिति रोड पर अनेक दुकानदारों व ठेली वालों से पॉलीथिन जब्त करते हुए सोलह सौ रुपये का जुर्माना वसूला और चेतावनी दी कि यदि वे बाज न आये तो और अधिक सख्त कार्रवाई की जायेगी। नेगी ने कहा कि पॉलीथिन उपयोग न करने के लिए निगम द्वारा लगातार जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन जीवन में जहर घोलने वाले इस पॉलीथिन का उपयोग करने से दुकानदार बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पॉलीथिन के खिलाफ ये अभियान लगातार जारी रहेगा और जो लोग पॉलीथिन में सामान बेचते पाये जायेंगे उनके खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। प्रवर्तन दल ने अंबाला रोड बस स्टैंड पर भी गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के प्रति सख्त रुख अपन...

दीपावली पर नयी छटा बिखेरेगा सहारनपुर

                                                               सहारनपुर। सहारनपुर में इस बार की दीपावली एक नए अंदाज में और खूबसूरत होगी। इस वर्ष नगर निगम ने सहारनपुर को जगमगाने की तैयारी की है। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष सहारनपुर को जगमाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि इस बार कोर्ट रोड ,  हसनपुर चुंगी  पर जबरदस्त लाइटिंग की जायेगी। पूरा कोर्ट रोड दीपावली पर एक अनुपम छटा के साथ लोगों के सामने होगा। उन्होंने बताया कि प्रयास ये है कि लोग इस क्षेत्र की सुंदरता को देखने आये। पेड़ों व खंभों पर तिरंगे की छटा बिखेरती लाइटे लगायी जायेगी। उन्होंने दुकानदारों से भी आह्वान किया कि वे स्वयं भी अपनी दुकानों व प्रतिष्ठानों पर दीपावली पर खूबसूरत अंदाज में प्रकाश व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि पाश्र्वनाथ जैसी भव्य इमारतों पर भी यदि लाइट व्यवस्था होगी तो इससे शहर का सुंदर स्वरुप सामने आयेगा। नगरायुक्त ने दीपावली...

पशु डेरियां नही हटायी तो पशु होंगे जब्त, भारी जुर्माना भी लगेगा

                सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने महानगर में चल रही पशु डेरी स्वामियों से अपील की है कि वे अपनी डेरियां महानगर से बाहर शिफ्ट कर ले अन्यथा उनके पशु जब्त कर लिये जायेगें और उन्हें भारी जुर्माना अदा करना पडे़गा। नगरायुक्त ने बताया कि सहारनपुर महानगर की करीब दो सौ डेरियों को इस सम्बन्ध में नोटिस जारी किये गये है और उन्हे जल्द से जल्द अपनी व्यवस्था करने को कहा गया है। नगरायुक्त ने बताया कि सहारनपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है ,  इसके तहत जहाँ कूडे़ कचरे का कूड़ा घरों से तुरन्त उठान कराया जा रहा है वहीं डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रित कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण  2019  में सहारनपुर ने अपनी रैकिंग सुधारते हुए देशभर में  92 वां स्थान प्राप्त किया था ,  लेंकिन स्वच्छता सर्वेक्षण  2020  में हमारा लक्ष्य सहारनपुर को देशभर में टॉप टेन में शामिल करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने शहर को इस लक्ष्य तक पहुँचाने में सहयोग करे।