सहारनपुर। मल्हीपुर रोड स्थित वार्ड नं. दो आर्यन सिटी कॉलोनी में पांच लाख 95 हजार रुपये की लागत से बनी आर सी सी सडक का नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने फीता काटकर लोकार्पण किया। चंद्रमोहन त्यागी के मकान से पं. अरुण शर्मा के मकान तक बनी सडक के साथ ही नाली का निर्माण भी कराया गया है। इस अवसर पर वार्ड 34 के पार्षद पति दिग्विजय सिंह के अलावा नगर निगम अधिशासी अभियंता आलोक श्रीवास्तव व राजेश राणा, गजेंद्र चौहान, विनय त्यागी, अनुज, अनिल शर्मा, चंद्रमोहन त्यागी व अरुण शर्मा आदि भी मौजूद रहे। इस अवसर पर नगरायुक्त ने लोगों की समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त दिल्ली रोड पर अनुपम स्वीट्स से हसनपुर चंुगी तक 98 लाख 40 हजार 742 रुपये की लागत से बने आर सी सी डिवाइडर का भी वार्ड न. 55 के पार्षद संजय गर्ग, वार्ड नं. 16 के पार्षद नरेश सिंह रावत व अधिशासी अभियंता नगर निगम आलोक कुमार ने उद्घाटन किया।
Comments
Post a Comment