Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2019

अवैध रुप से रह रहे किरायेदारों से निगम ने कराये अपने आवास खाली

सहारनपुर। नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों ]  प्रवर्तनदल व पुलिस को साथ लेकर आज यहां खलासी लाईन परिसर स्थित नगर निगम के एक भवन में अवैध रुप से रह रहे तीन किरायेदारों से आवास खाली कराये और उन्हें सील कर निगम के संपत्ति विभाग को सौंप दिया। जिलाधिकारी के आदेश पर नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ]  अपर नगरायुक्त दिनेश यादव ]  सहायक नगरायुक्त संजय कुमार ]  मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी ]  कर निर्धारण अधिकारी विनय शर्मा तथा निगम के प्रवर्तन दल प्रभारी बीएस नेगी और पुलिस को साथ लेकर खलासी लाईन स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय परिसर पहुंचे और परिसर में अवैध रुप से रह रहे तीन किरायेदारों श्रीमती राजदुलारी पत्नी स्व. रामआसरे ,  रामचंद्र पुत्र सुग्गन व रवि त्यागी पुत्र धर्मवीर के परिवारों से नगर निगम के आवास खाली करने को कहा। इन परिवारों ने पहले तो आवास खाली करने में ना नुकर की लेकिन बाद में नगर मजिस्ट्रेट द्वारा समझाने बुझाने पर स्वयं ही अपना सामान उठाकर बाहर रख लिया और आवास खाली कर दिये। तीनों परिवारों के कब्जे में पांच कमरे थे , जिन पर बाद में अधिका...

लखनऊ की टीम ने दी एमआरएफ सेन्टर की तकनीकी जानकारी

                                                                                                                                                              सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर विकास विभाग उ.प्र. व नगर विकास निदेशालय उ.प्र. तथा केन्द्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केन्द्र ,  लखनऊ द्वारा यहां जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में मंडल स्तरीय एक दिवसीय एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन नगर निगम सहारनपुर के नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सहायक नगरायुक्त संजय कुमार ,  लखनऊ से आई स्वच्छ भारत मिशन एक्सपर्ट प्रियंका कुमार व एडवांस ...

सहारनपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगर निगम दृढ़ संकल्पित

सहारनपुर। मेयर संजीव वालिया और नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह का कहना है कि सहारनपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगर निगम दृढ़ संकल्पित   है। इसके लिए सफाई व्यवस्था ,  विद्युत व्यवस्था ,  पेयजल व्यवस्था के साथ-साथ हाइवे ,  पार्कों और पुलों का सौन्दर्यकरण तथा स्टाइलिश विद्युत व्यवस्था के साथ महानगर को सुंदर और सुविधायुक्त बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा एक माह में भूमि का चयन कर एक  '' गौ अन्त्येष्टि ''  स्थल बनवाया जायेगा। इसके अतिरिक्त पी.पी.पी. मोड पर नगर निगम ,  मेडिकल कॉलेज एवं   आई.एम.ए. के साथ मिलकर  '' मेडिकल अपशिष्ट ''  प्रबन्धन करने की व्यवस्था कर रहा है तथा नगर निगम द्वारा एक अस्पताल बनवाया जायेगा ,  जिसमें गरीबों के लिये निःशुल्क/बहुत कम दरों पर हैल्थ टेस्ट कराये जायंेगे साथ ही एक जैनरिक  दवाखाना भी खुलवाया जायेगा। स्मार्ट हैल्थ परियोजना के अंतर्गत हैल्थ ए.टी.एम. की व्यवस्था भी की जायेगी। मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह सहारनपुर नगर निगम बोर्...

ढमोले किनारे नहीं डलेगा कूड़ा, समतल किया जा रहा स्थल, स्वास्थय अधिकारी को चेतावनी जारी

  सहारनपुर। ढ़मोला नदी के किनारे सराय गांव के जंगल में कूड़ा डम्पिंग किये जाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने स्वास्थय अधिकारी व स्वास्थय निरीक्षकों को जबरदस्त लताड़ लगाई और चेतावनी दी कि यदि वे बाज न आए तो उनके खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जायेगी। स्वास्थय अधिकारी को चेतावनी पत्र भी जारी किया गया।   प्रदेश शासन लगातार नदियों को प्रदूषण मुक्त करने का अभियान चला रहा है। शहर के बीच से पांवधोई व ढमोला नदी के प्रदूषण को लेकर नगर निगम काफी गंभीर है और उनकी सफाई व उन्हें प्रदूषण मुक्त करने की दिशा में योजनाएं बना रहा है लेकिन पिछले कुछ दिनों से नगर निगम स्वास्थय विभाग के कुछ अधिकारियों द्वारा इस सबकी परवाह न करते हुए शहर से करीब सात किलोमीटर दूर ढमोला नदी के किनारे स्थित सराय गांव के जंगल में कूड़ा डमप कराया जा रहा था। जिस पर ग्रामीणों व क्षेत्र के लोगों का कहना था कि उक्त कूड़ा डम्पिंग से न केवल वायु प्रदूषण फैल रहा है बल्कि नदी का जल भी प्रदूषण हो रहा है।   नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह को जब इससे अवगत कराया गया तो उन्होंने इसे गंभीरता से लेते हुए सफाई निरीक्...

एनसीसी कैडेट्स ने निकाली स्वच्छता रैली

    सहारनपुर। सहारनपुर स्टेडियम के निकट गांधी पार्क से 26वी गर्ल्स बटालियन एनसीसीसी कैडेट्स द्वारा एक स्वच्छता रैली नगर निगम व आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से एनसीसी के कमांडिग ऑफिसर करमदीन व सहायक नगरायुक्त संजय कुमार के नेतृत्व में निकाली गयी। जबकि दूसरी स्वच्छता रैली 83 बटालियन एनसीसी कैडेट्स द्वारा एसडी कॉलेज से निकाली गयी। रैलियों के दौरान कैडेट्स ने स्वच्छता का संदेश देते नुक्कड़ नाटक भी मंचित किये।   26वी गर्ल्स बटालियन एनसीसीसी कैडेट्स द्वारा सहारनपुर स्टेडियम के पास गांधी पार्क से निकाली गयी स्वच्छता रैली में 950 एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने हिस्सा लिया।  रैली गुरुद्वारा रोड, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से होते हुए जनमंच पहुंच कर समाप्त हुई। सभी कैडेट्स हाथों मेें गलब्स, डस्टबिन व झाडू लेकर चल रहे थे तथा मार्ग में जहां भी प्लास्टिक मिलता था उसे उठाकर डस्टबिन में डाल रहे थे। कैडेट्स -'गीला कूड़ा-सूखा  कूड़ा अलग अलग करें', 'पशुओं को खुला न छोडे़', 'जल का दुरुपयोग न करें' और 'प्लास्टिक से रक्षा, स्वच्छता ही सुरक्षा' आदि नारे लिखी तख्तियां और नारे लगाती चल र...

दो साल बाद बदल जायेंगे सब मकानों के नंबर खाली प्लाटों को भी नंबर आवंटित किया जायेगा

सहारनपुर। दो साल बाद सहारनपुर महानगर के सभी भवनों के नंबर बदल जायेंगे। मकान-दुकान-प्रतिष्ठान ही नहीं खाली प्लाटों को भी नंबर आवंटित किया जायेगा। इसके अलावा जो भवन कर निर्धारण में छूट गए है उन्हें भी कर निर्धारण की परिधि में लाया जायेगा। इसके लिए नगर निकाय निदेशालय द्वारा सहारनपुर नगर निगम क्षेत्र का जीआईएस सर्वे कराया जा रहा है। नगर निगम सहारनपुर के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रविश चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश नगर निकाय निदेशालय द्वारा प्रदेश के अनेक नगर निगमों का जीआईएस सर्वे कराया जा रहा है। सहारनपुर नगर निगम का सर्वे करने का दायित्व प्रदेश निदेशालय द्वारा आईएलएफएस कंपनी को दिया गया है। नगर निगम द्वारा उक्त कंपनी को महानगर क्षेत्र का लगभग सभी कंप्यूटर डाटा उपलब्ध करा दिया गया है। चौधरी ने बताया कि उक्त कंपनी द्वारा सर्वे के लिए पहले सहारनपुर नगर निगम क्षेत्र की सेटेलाइट से इमेज (चित्र) ली जायेगी ,  उसके बाद कंपनी और निदेशालय की संयुक्त टीम द्वारा फिजीकल सर्वे कराया जायेगा। मोबाइल एप के माध्यम से किये जाने वाले इस फिजीकल सर्वे की रिपोर्ट कंपनी और निदेशालय को भी...

गंदगी फैलाने वालों पर भारी जुर्माना करें: नगरायुक्त

सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने नगर निगम के स्वास्थय अधिकारी व सभी सफाई निरीक्षकों को महानगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि जो भी लोग गंदगी फैला रहे है उन पर भारी जुर्माना करें ,  ताकि वे भविष्य में गंदगी फैलाने की जुर्रत न करें। उन्होंने कहा कि सफाई हमारे स्वस्थ जीवन का आधार है ,  इसलिए स्वच्छता और सफाई हम सबका नैतिक दायित्व भी है। नगरायुक्त ने बुधवार दोपहर अपने कार्यालय कक्ष में स्वास्थय अधिकारी व सफाई निरीक्षकों के साथ शहर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि नगर निगम का कार्य जनता की सेवा करना है ,  हमारा दायित्व ये है कि जनता के लिए जो भी निगम की सेवाएं है उनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने सभी सफाई निरीक्षकों से कहा कि वे जनता के बीच नगर निगम के हेल्पलाइन नं. 18001803316  का प्रचार करें ताकि बिजली ,  पानी व गंदगी आदि समस्याओं के निदान के लिए लोग हेल्पलाइन नं. पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकें और  निगम द्वारा उनका तुरंत समाधान किया जा सके। बैठक में सहायक नगरायुक्त संजय कुमार   व स्वा...

तेज़ हुआ बकायादारों से टैक्स वसूली अभियान

सहारनपुर। प्रवर्तन दल के सहयोग से आज नगर निगम के टैक्स विभाग द्वारा दिल्ली रोड, अंबाला रोड व ईदगाह रोड पर गृहकर व जलकर की बकाया वसूली की गयी। टैक्स विभाग के अनुसार तीन लाख रुपये से ज्यादा की वसूली हुई। इसके अलावा टैक्स विभाग द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में करदाताओं की सुविधा के लिए कैंप भी लगाये गए हैं।   गृहकर व जलकर के बड़े बकायादारों से कर वसूली के लिए नगर निगम ने कर वसूली अभियान तेज़ कर दिया है। आज नगर निगम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने निगम के प्रवर्तन दल को साथ लेकर  दिल्ली रोड, अंबाला रोड व ईदगाह रोड पर कर वसूली का अभियान चलाया। जिसमें करीब तीन लाख रुपये की वसूली की गयी। कुछ बकायेदारों द्वारा समय मांगे जाने पर उन्हें बकाया कर भुगतान के लिए समय भी दिया गया। वसूली अभियान में टैक्स विभाग की दो टीमों में प्रवर्तन दल के हेमराज, प्रवीन, नवाबुद्दीन, जगपाल के अलावा टैक्स विभाग के कर संग्रह निरीक्षक लोकेश, विकास व पूनम आदि शामिल रहे।   निगम के कर निर्धारण अधिकारी विनय शर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा करदाताओं की सुविधा के लिए गत दो दिसंबर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ल...

शिव विहार में चला निगम का बुलडोजर, हटाया अतिक्रमण

      सहारनपुर। मंडलायुक्त के निर्देश पर आज नगर निगम के अधिकारियों ने प्रर्वतन दल को साथा लेकर आवास विकास शिव विहार में अवैध बुलडोजर की मदद से अतिक्रमण हटाते हुए आम रास्ता साफ कराया।   शिव विहार के अनेक लोगों ने मंडलायुक्त संजय कुमार को एक प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि गीता मंदिर के निकट किसी व्यक्ति ने अपना प्लाट आगे बढ़ाकर और लोहे एंगिल लगाकर वहां रास्ता अवरुद्ध कर दिया है, जबकि कुछ लोग वहां अपनी गाड़ियां खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध कर देते हैं। जिससे गीता मंदिर तथा पाइन हॉल स्कूल जाने वाले बच्चों व शिक्षिकाओं तथा आम जन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, सब लोगों को दिल्ली रोड से घूमकर जाना पड़ता है। जबकि यह मार्ग 15 फुट चौड़ा है। इस पर मंडलायुक्त ने नगरायुक्त को तथ्यों की जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।   इन्हीं आदेशों के अनुपालन में नगर निगम के अधिकारियों ने जब उक्त स्थल का निरीक्षण किया तो वहां रास्ता अवरुद्ध पाया। और कार्रवाई करते हुए बुलडोजर की सहायता से अतिक्रमण को हटाते हुए रास्ता साफ कर दिया। इस कार्रवाई में कर्नल बी एस नेगी और उनकी टीम के...