Skip to main content

लखनऊ की टीम ने दी एमआरएफ सेन्टर की तकनीकी जानकारी


 


                                                                                                                                                          सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर विकास विभाग उ.प्र. व नगर विकास निदेशालय उ.प्र. तथा केन्द्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केन्द्रलखनऊ द्वारा यहां जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में मंडल स्तरीय एक दिवसीय एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन नगर निगम सहारनपुर के नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सहायक नगरायुक्त संजय कुमारलखनऊ से आई स्वच्छ भारत मिशन एक्सपर्ट प्रियंका कुमार व एडवांस सोल्युशन लखनऊ के सीओओ पुनीत बब्बर भी मौजूद रहे।


कार्यशाला में सहारनपुर नगर निगम तथा सहारनपुर मंडल के समस्त निकायोंटाउन एरिया व नगर निगम के समस्त अधिशासी अभियंतास्वाथय अधिकारी व सेनेटरी इंस्पेक्टर्स आदि शामिल हुए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 पर प्रकाश डालते हुए निकायों को अनेक तकनीकी जानकारियों से अवगत कराया। उन्होंने सभी निकायों से कहा कि वे एमआरएफ सेन्टर बनाने पर ध्यान देंताकि सूखा कूड़ा-गीला कूड़ाअलग-अलग कर उसका सही ढंग से निस्तारण किया जा सके। उन्होंने जनता से भी आह्वान किया कि निकायों को इस कार्य में सहयोग करें।


पुनीत बब्बर व प्रियंका कुमार ने कार्यशाला में शामिल सभी लोगों को एमआरएफ सेन्टर(मैटिरियल रिकवरी फैसेलिटी सेन्टर) बनाने के लिए कितने क्षेत्रफल की आवश्यकता होगी इससे अवगत कराते हुए प्रोजेक्टर के माध्यम से तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एमआरएफ सेन्टर में गीलाकूड़ा-सूखा कूड़ा अलग अलग करने की व्यवस्था के अलावा उसमें रिक्शा खड़ा करने का स्थानखाली बोतले आदि धोने का वाशिंग एरिया व सफाई कर्मियों के उसमें बैठने का स्थान आदि भी होना चाहिए। इसके अलावा सफाई कर्मियों को मुंह पर मॉस्कहाथों व पैरों को ढंकने के लिए गलब्ससिर पर कैप आदि उपलब्ध कराने चाहिए। उन्होंने स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 में निकाय कैसे अपनी रैंकिंग सुधार सकते हैंइस पर भी विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में नगर निगम के स्वास्थय अधिकारी डॉ.गीता राम सहित अनेक अधिकारी शामिल रहे।



 

 

Comments

Popular posts from this blog

जनपद में प्रथम चरण 19 अपै्रल को होगा मतदान सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही

सहारनपुर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में समस्त प्रभारी, सहप्रभारी एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 एवं आदर्श आचार संहिता के पालन के संबंध मंे बैठक आहूत की गयी। डॉ0 दिनेश चन्द्र ने सभी प्रभारी एवं सह प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आदर्श आचार संहिता का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि वोटर हेल्पलाइन एप से वोटर बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं एवं वोटर लिस्ट में अपना नाम खोज सकते हैं। मतदान केंद्र और बीएलओ को भी इसके जरिए खोजा जा सकता है। उन्होंने बताया कि सी-विजिल एप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं। इसमें दर्ज शिकायतों का 100 मिनट में निस्तारण कराया जाएगा। नो योर कैंडिडेट एप से उम्मीदवारों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसमें उम्मीदवारों की फोटो व विस्तृत विवरण मिल जाएगा। उन्होने बताया कि 4 एम के तहत मनी, मसल मिसइन्फॉर्मेशन और एमसीसी वॉइलेशन शामिल है। डीईओ ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम के बारे में ब...

जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की बैठक सम्पन्

सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पत्रकारों को जनहित के समाचारों को भी समाचार पत्रों में स्थान देना चाहिए तथा झूठी खबरों एवं अफवाहों का खण्डन अनिवार्य रूप से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण और प्रेरणायुक्त समाचारों के प्रकाशन से समाज में एक बेहतर संदेश जाता है। श्री मनीष बंसल ने कहा कि अनावश्यक रूप से किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने जिला सूचना अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के एनआईसी पोर्टल पर जिला स्तरीय स्थाई समिति के सदस्यों की सूची अपलोड कराई जाए। उन्होंने मान्यता प्राप्त पत्रकारों को टोल प्लाजा पर आने जाने की निःशुल्क सुविधा दिलाये जाने की मांग पर नियमानुसार निर्णय लेने का आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी समय-समय पर तहसील स्तरीय पत्रकारों के साथ समन्वय बैठक करते रहें। बैठक में प्रेस क्लब स्थापित कर...

नगरायुक्त ने खलासी लाइन में किया पिंक शौचालय व ग्वालीरा में आंगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण

सहारनपुर। नगरायुक्त संजय चौहान ने खलासी लाईन में पिंक शौचालय और ग्वालीरा में आंगनवाड़ी केंद्र के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन और प्राथमिक विद्यालय ग्वालीरा का भी अवलोकन किया और आंगनवाड़ी कार्यक्रम समाज के आखरी पायदान तक पहुंचाने पर जोर दिया। नगरायुक्त संजय चौहान ने आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से खलासी लाइन में पुलिस चौकी के निकट महिलाओं के लिए नवनिर्मित पिंक शौचालय का लोकार्पण किया। इसके बाद आंगनवाड़ी केंद्र ग्वालीरा के नवनिर्मित भवन का भी फीता काटकर लोकार्पण किया। महाप्रबंधक आईटीसी संदीप शर्मा व आईटीसी सीनियर कार्यक्रम अधिकारी पामीश कुमार ने नगरायुक्त का बुके भेंट कर स्वागत किया। पामीश ने नगरायुक्त को आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। नगरायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय में बाल संसद के नन्हें पदाधिकारियों से भी वार्ता की और उनके दायित्व के बारे में जाना। उन्होंने बाल पदाधिकारियों से जाना कि स्कूल की सफाई में उनकी क्या भूमिका रहती है। नगरायुक्त संजय चौहान ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को शिक्षित ही नहीं करती उसे संस्कारवान और योग्...