Skip to main content

मुख्यमंत्री ने मेयर से जाने जिले के हालात,मेयर ने मुख्यमंत्री को दिया लॉकडाउन में छूट का सुझाव

                                                                                                                                                                         

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की शाम मेयर संजीव वालिया से फोन पर सहारनपुर के हालात की जानकारी ली और  सहारनपुर में हालात नियंत्रण में होने पर संतोष व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने नवीन नगर सहारनपुर निवासी अपने मौसा जी के स्वास्थ्य के बारे में मेयर से जानकारी ली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार की शाम फोन पर सहारनपुर के हालात की जानकारी ली। मेयर संजीव वालिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम समन्वय बनाते हुए हालात को नियंत्रित कर रहे हैं। हॉट स्पॉट क्षेत्र लगभग चिन्हित हो चुके हैं, जो भी संक्रमित पिछले दिनों सामने आए हैं, वह उन्हीं चिन्हित क्षेत्रों से संबंधित और पहले से ही क्वारंटाइन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें भी ऐसी ही जानकारी है। मुख्यमंत्री ने हालात नियंत्रण में होने पर संतोष व्यक्त किया।

मेयर संजीव वालिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि नगर निगम द्वारा अनेक संस्थाओं के सहयोग से कम्युनिटी किचन चलवाई गई हैं, जिनसे भोजन प्राप्त कर 17—18 हजार लोगों तक भोजन पहुंचाया जा रहा है। पूरे महानगर के अलावा सभी हॉट स्पॉट क्षेत्रों में विशेष रुप से सफाई और सैनेटाईजेशन कराया जा रहा है। मेयर वालिया ने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया कि अब जीवन को सामान्य करने की ओर बढ़ना चाहिए और धीरे धीरे उन क्षेत्रों में लॉकडाउन में छूट देनी चाहिए, जिन क्षेत्रों में कोई भी संक्रमित व्यक्ति नहीं पाया गया है। मेयर वालिया के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार स्थिति का आकलन करा रही है और समयानुसार जनहित में उचित निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवीन नगर सहारनपुर निवासी अपने मौसा श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट के स्वास्थ्य और उनके घर परिवार के संबंध में भी मेयर संजीव वालिया से जानकारी ली। मेयर वालिया ने बताया कि उनका तो बचपन ही श्री बिष्ट के साथ बीता है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि वे उनके मौसा श्री बिष्ट का हाल चाल लेते रहें।


 

         
                                   

                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                 

Comments

Popular posts from this blog

जनपद में प्रथम चरण 19 अपै्रल को होगा मतदान सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही

सहारनपुर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में समस्त प्रभारी, सहप्रभारी एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 एवं आदर्श आचार संहिता के पालन के संबंध मंे बैठक आहूत की गयी। डॉ0 दिनेश चन्द्र ने सभी प्रभारी एवं सह प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आदर्श आचार संहिता का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि वोटर हेल्पलाइन एप से वोटर बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं एवं वोटर लिस्ट में अपना नाम खोज सकते हैं। मतदान केंद्र और बीएलओ को भी इसके जरिए खोजा जा सकता है। उन्होंने बताया कि सी-विजिल एप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं। इसमें दर्ज शिकायतों का 100 मिनट में निस्तारण कराया जाएगा। नो योर कैंडिडेट एप से उम्मीदवारों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसमें उम्मीदवारों की फोटो व विस्तृत विवरण मिल जाएगा। उन्होने बताया कि 4 एम के तहत मनी, मसल मिसइन्फॉर्मेशन और एमसीसी वॉइलेशन शामिल है। डीईओ ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम के बारे में ब...

जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की बैठक सम्पन्

सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पत्रकारों को जनहित के समाचारों को भी समाचार पत्रों में स्थान देना चाहिए तथा झूठी खबरों एवं अफवाहों का खण्डन अनिवार्य रूप से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण और प्रेरणायुक्त समाचारों के प्रकाशन से समाज में एक बेहतर संदेश जाता है। श्री मनीष बंसल ने कहा कि अनावश्यक रूप से किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने जिला सूचना अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के एनआईसी पोर्टल पर जिला स्तरीय स्थाई समिति के सदस्यों की सूची अपलोड कराई जाए। उन्होंने मान्यता प्राप्त पत्रकारों को टोल प्लाजा पर आने जाने की निःशुल्क सुविधा दिलाये जाने की मांग पर नियमानुसार निर्णय लेने का आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी समय-समय पर तहसील स्तरीय पत्रकारों के साथ समन्वय बैठक करते रहें। बैठक में प्रेस क्लब स्थापित कर...

नगरायुक्त ने खलासी लाइन में किया पिंक शौचालय व ग्वालीरा में आंगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण

सहारनपुर। नगरायुक्त संजय चौहान ने खलासी लाईन में पिंक शौचालय और ग्वालीरा में आंगनवाड़ी केंद्र के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन और प्राथमिक विद्यालय ग्वालीरा का भी अवलोकन किया और आंगनवाड़ी कार्यक्रम समाज के आखरी पायदान तक पहुंचाने पर जोर दिया। नगरायुक्त संजय चौहान ने आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से खलासी लाइन में पुलिस चौकी के निकट महिलाओं के लिए नवनिर्मित पिंक शौचालय का लोकार्पण किया। इसके बाद आंगनवाड़ी केंद्र ग्वालीरा के नवनिर्मित भवन का भी फीता काटकर लोकार्पण किया। महाप्रबंधक आईटीसी संदीप शर्मा व आईटीसी सीनियर कार्यक्रम अधिकारी पामीश कुमार ने नगरायुक्त का बुके भेंट कर स्वागत किया। पामीश ने नगरायुक्त को आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। नगरायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय में बाल संसद के नन्हें पदाधिकारियों से भी वार्ता की और उनके दायित्व के बारे में जाना। उन्होंने बाल पदाधिकारियों से जाना कि स्कूल की सफाई में उनकी क्या भूमिका रहती है। नगरायुक्त संजय चौहान ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को शिक्षित ही नहीं करती उसे संस्कारवान और योग्...