Skip to main content

जल निकासी की 50 साल पुरानी समस्या का अब जल्दी ही हो जाएगा निदान



          सहारनपुर। शारदा नगर, लेबर कॉलोनी व खलासी लाइन सहित करीब एक दर्जन कालोनियों की जल निकासी की 50 साल पुरानी समस्या का अब जल्दी ही निदान हो जाएगा । मेयर संजीव वालिया ने सोमवार को अंबाला रोड हाईवे पर नारियल फोड़कर पुलिया निर्माण की शुरुआत की। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी के डायरेक्टर सुशील पुंडीर, पार्षद रमन चौधरी, पार्षद कुशल पठानिया, प्रदीप नैनवाल प्रदीप चौधरी, रवि शंकर शशांक आदि मौजूद रहे। करीब 70 बरस पहले लेबर कॉलोनी की पानी निकासी के लिए एक नाले का निर्माण किया गया था। उस समय लेबर कॉलोनी की आबादी मात्र दो-ढाई हजार थी। यह नाला  प्रकाश लोक वार्ड 26 लेबर कॉलोनी के पीछे शारदा नगर उत्तरी वार्ड 14 ,शारदा नगर दक्षिणी वार्ड 41 से रेलवे लाइनों के नीचे से पुराना कमेला होते हुए अंबाला रोड नेशनल हाईवे पर आता है और यहां से क्रेगी नाले में मिलता है। अंबाला रोड नेशनल हाईवे पर सड़क के नीचे  एक छोटा पाइप उस समय की आबादी के हिसाब से डाला गया था।  अब इन क्षेत्रों की आबादी बढ़कर करीब 75 हजार हो गई है जिससे नाले में पानी का बहाव भी बहुत अधिक हो गया है दर्जनों कालोनियों का पानी इस नाले से होकर निकलता है। लेकिन अंबाला रोड पर हाईवे के नीचे का पाइप बहुत छोटा होने के कारण यहां पानी निकासी की गति बहुत धीमी है जिससे वर्षा काल में उक्त कॉलोनी के लोगों के सामने बड़ा संकट पैदा हो जाता है। सैकड़ों घर पानी निकासी न होने के कारण जलभराव की समस्या से कई कई दिन तक जूझते रहते हैं। इन क्षेत्रों के लोग पिछले काफी अरसे से पानी निकासी की समस्या के समाधान की मांग करते रहे हैं लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी।  पार्षद रमन चौधरी और पार्षद कुशल पठानिया ने पिछले दिनों मेयर संजीव वालिया को उक्त नाले की सफाई के साथ-साथ अंबाला हाईवे पर पुलिया के निर्माण का प्रस्ताव दिया था ताकि इन क्षेत्रों की 50 साल पुरानी जल निकासी की समस्या से लोग निजात पा सकें । आज नेशनल हाईवे पर मेयर संजीव वालिया द्वारा पुलिया निर्माण की शुरुआत करने पर पार्षद रमन चौधरी और पार्षद कुशल पठानिया मेयर वालिया का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया की पुलिया निर्माण हो जाने से शारदा नगर ,खलासी लाइन आदि क्षेत्रों की 50 साल पुरानी समस्या का जल्द समाधान हो जाएगा और लोगों को राहत मिलेगी ।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                

 

 



 

Comments

Popular posts from this blog

जनपद में प्रथम चरण 19 अपै्रल को होगा मतदान सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही करने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही

सहारनपुर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में समस्त प्रभारी, सहप्रभारी एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 एवं आदर्श आचार संहिता के पालन के संबंध मंे बैठक आहूत की गयी। डॉ0 दिनेश चन्द्र ने सभी प्रभारी एवं सह प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिए कि आदर्श आचार संहिता का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि वोटर हेल्पलाइन एप से वोटर बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं एवं वोटर लिस्ट में अपना नाम खोज सकते हैं। मतदान केंद्र और बीएलओ को भी इसके जरिए खोजा जा सकता है। उन्होंने बताया कि सी-विजिल एप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं। इसमें दर्ज शिकायतों का 100 मिनट में निस्तारण कराया जाएगा। नो योर कैंडिडेट एप से उम्मीदवारों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसमें उम्मीदवारों की फोटो व विस्तृत विवरण मिल जाएगा। उन्होने बताया कि 4 एम के तहत मनी, मसल मिसइन्फॉर्मेशन और एमसीसी वॉइलेशन शामिल है। डीईओ ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम के बारे में ब...

जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की बैठक सम्पन्

सहारनपुर-जिलाधिकारी श्री मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पत्रकार स्थायी समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि पत्रकारों को जनहित के समाचारों को भी समाचार पत्रों में स्थान देना चाहिए तथा झूठी खबरों एवं अफवाहों का खण्डन अनिवार्य रूप से करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों में महत्वपूर्ण और प्रेरणायुक्त समाचारों के प्रकाशन से समाज में एक बेहतर संदेश जाता है। श्री मनीष बंसल ने कहा कि अनावश्यक रूप से किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा। उन्होंने जिला सूचना अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के एनआईसी पोर्टल पर जिला स्तरीय स्थाई समिति के सदस्यों की सूची अपलोड कराई जाए। उन्होंने मान्यता प्राप्त पत्रकारों को टोल प्लाजा पर आने जाने की निःशुल्क सुविधा दिलाये जाने की मांग पर नियमानुसार निर्णय लेने का आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि सभी उपजिलाधिकारी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी समय-समय पर तहसील स्तरीय पत्रकारों के साथ समन्वय बैठक करते रहें। बैठक में प्रेस क्लब स्थापित कर...

नगरायुक्त ने खलासी लाइन में किया पिंक शौचालय व ग्वालीरा में आंगनवाड़ी केंद्र का लोकार्पण

सहारनपुर। नगरायुक्त संजय चौहान ने खलासी लाईन में पिंक शौचालय और ग्वालीरा में आंगनवाड़ी केंद्र के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन और प्राथमिक विद्यालय ग्वालीरा का भी अवलोकन किया और आंगनवाड़ी कार्यक्रम समाज के आखरी पायदान तक पहुंचाने पर जोर दिया। नगरायुक्त संजय चौहान ने आईटीसी मिशन सुनहरा कल के सहयोग से खलासी लाइन में पुलिस चौकी के निकट महिलाओं के लिए नवनिर्मित पिंक शौचालय का लोकार्पण किया। इसके बाद आंगनवाड़ी केंद्र ग्वालीरा के नवनिर्मित भवन का भी फीता काटकर लोकार्पण किया। महाप्रबंधक आईटीसी संदीप शर्मा व आईटीसी सीनियर कार्यक्रम अधिकारी पामीश कुमार ने नगरायुक्त का बुके भेंट कर स्वागत किया। पामीश ने नगरायुक्त को आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। नगरायुक्त ने प्राथमिक विद्यालय में बाल संसद के नन्हें पदाधिकारियों से भी वार्ता की और उनके दायित्व के बारे में जाना। उन्होंने बाल पदाधिकारियों से जाना कि स्कूल की सफाई में उनकी क्या भूमिका रहती है। नगरायुक्त संजय चौहान ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को शिक्षित ही नहीं करती उसे संस्कारवान और योग्...