Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2020

सहारनपुर के बाजार सप्ताह में छह दिन खुलेंगे नगर में मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश : जिलाधिकारी

सहारनपुर : जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा है कि अनलाॅकडाउन-2 की गाइड लाईन का सख्ती से पालन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जनपद के सभी बाजार एक सप्ताह के लिए प्रातः 10ः00 बजे से साय 8ः00 बजे तक खोले जायेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के सभी बाजारों का साप्ताहिक अवकाश पूर्व में निर्धारित दिन के अनुरूप होगा। सहारनपुर नगर के सभी बाजारों में साप्ताहिक बंदी रविवार के स्थान पर मंगलवार को होगी। उन्होंने कहा कि मास्क न लगाने वालों पर अब 500 रूपये जुर्माना लगाया जायेगा। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह आज कलेक्ट्रेट सभागार में व्यापरिक संगठनों के प्रतिनिधियों से वार्ता के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों में सैनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था रखें। उन्होंने कहा कि बिना माॅस्क वाले उपभोक्ताओं का हतोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि जिस भी बाजार मे कोई कोरोना वायरस संक्रमित पाया जायेगा। उस बाजार को नियमानुसार सील कर दिया जायेंगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी अनलाॅकडाउन-2 की गाइड लाइन के अनुसार नियमांे का सख्ती से पालन करंे। किसी भी स्तर पर गाइउ लाइन की अनदेखी क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि नई व्य...

वृक्षारोपण को अपने जीवन का संस्कार बनाएं :मेयर

सहारनपुर । सहारनपुर को कार्बन न्यूट्रल बनाने के लिए नगर निगम द्वारा महानगर में चलाये जा रहे वृक्षारोपण अभियान में बुधवार को महाराज सिंह डिग्री काॅलेज व नुमायश कैंप क्षेत्र के शक्ति नगर पार्क में मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, अनेक पार्षदों व  शिक्षाविद् ने वृक्षारोपण किया। मेयर ने सभी लोगों से आह्वान किया कि वे वृक्षारोपण को अपने जीवन का संस्कार बनाएं। बुधवार को मेयर संजीव वालिया व नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह महाराज सिंह काॅलेज पहुँचे। काॅलेज के संयुक्त सचिव रवि गुप्ता, पूर्व प्राचार्य डाॅ.वाई.के. गुप्ता व प्राचार्य डाॅ. अरुण गुप्ता ने उनका स्वागत किया। मेयर व नगरायुक्त ने काॅलेज प्रबंध समिति के उक्त पदाधिकारियों व प्राचार्य के साथ विभिन्न प्रजाति के वृक्षों का वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर डाॅ.दिनकर मलिक,डाॅ.आदेश कुमार, डाॅ.जावेद, डाॅ.संजय गुप्ता, डाॅ.दीनदयाल गिरी, डाॅ.कपिल वत्स, डाॅ.पूनम यादव, डाॅ. ओमदत्त, पार्षद पिंकी गुप्ता व मीडिया प्रभारी डाॅ.वीरेन्द्र आज़म के अलावा रुपेश शर्मा, रामबीर तथा अंकुर अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इसके बाद नुमायश कैंप क्षेत्र के शक्ति नगर पार्क...

पत्रकारों को कोरोना योद्धा के रूप में सम्मान करना स्वयं को गौरवान्वित करने के बराबर : जी, एस, बब्बर

                                                                                                                                                                                                                                सहारनपुर : कोरोना संक्रमण से बचाव को लॉक डाउन के  दौरान शासन प्रशासन के आमजन को राहत पहुंचाए जाने में अहम भूमिका निभाने वाले पत्रकारों को आज राष्ट्रहित व समाज हित को समर्पित सामाजिक संगठन (ऑल इंडिया एंटी क्रप्श...

योगी आदित्यनाथ सरकार ने Unlock-2 के लिए गाइडलाइंस की जारी

             लखनऊ :  अनलॉक-02 के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देश 31 जुलाई तक प्रभावी रहेंगे। जारी की गई गाइडलाइंस के अनुसार सभी स्कूल, कॉलेज, शैक्षिक, प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान पहले की तरह बंद रहेंगे हालांकि इस दौरान online/distance learning की इजाजत होगी। Containement जोन को छोड़कर Unlock-2 में गृह मंत्रालय भारत सरकार से अनुमति प्राफ्त हवाई यात्राओं को छोड़कर सभी इंटरनेशल हवाई यात्राएं प्रतिबंधित रहेंगी। Unlock-2 में मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, जिम, स्वमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर, बार आदि भी बंद रहेंगे। इस दौरान सभी सामाजिक, राजनैतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक गतिविधियों भी निषिद्ध रहेंगी। मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने कहा कि मेरठ मंडल के अतिरिक्त संपूर्ण प्रदेश में रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक किसी भी व्यक्ति या वाहन आदि के आवागमन पर रोक रहेगी। मेरठ मंडल में रात्रिकालीन कर्फ्यू 10 जुलाई तक रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। उन्होंने कहा कि निषिद्ध क्षेत्र में लॉकडाउन 31 जुलाई तक लागू रहेगा और ऐसे इलाकों में केवल अत्यावश्यक गतिविधियों...