Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2021

कोरोना की जंग में निगरानी समितियों की जिम्मदारी और ज्यादा -निगम अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आदेशों से भी समितियों को अवगत कराया

  सहारनपुर। नगर निगम के अधिकारियों ने शुक्रवार को वार्ड 27, वार्ड 29, वार्ड 31, वार्ड 41 में निगरानी समितियों की बैठक कर मुख्यमंत्री द्वारा गत दिवस दिए गए निर्देशों से अवगत कराते हुए बताया कि कोरोना की जंग में निगरानी समितियों की जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गयी है। समितियों को गलब्ज़, मास्क, सैनेटाइजर के अलावा मेडिकल किट भी वितरित की गयी। नगरायुक्त के निर्देश पर प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल बी एस नेगी ने वार्ड 27 मंे पार्षद कार्तिक चैहान, वार्ड 29 में पार्षद अशोक राजपूत, वार्ड 31 में सलीम अहमद वार्ड 41 में रमण चैधरी की अध्यक्षता में हुयी निगरानी समितियों की बैठक में समिति सदस्यों को गलब्ज़, मास्क, सैनेटाइजर और मेडिकल किट वितरित की। बैठक में  सुपरवाइजर प्रमोद कुमार, रोनी कुमार व तौसीफ, सिविल डिफेंस के पवन अग्रवाल, टीसी विवेक जैन, आशा कार्यकत्री निशाम देवी, करिश्मा खां, रेनू सैनी, मधु, सविता देवी व प्रियंका, आंगनवाडी कार्यकत्री पूनम धीमान, रुबी, नीरज,सीमा खेड़ा आदि शामिल रही। सभी पार्षदों ने बताया कि उनके क्षेत्र में डोर टू डोर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है और जो भरी लक्षणयुक्त लोग मिल रह...

मेयर व नगरायुक्त ने की विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण की अपील

                                                                                                                                  सहारनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में भागेदारी करने वाले लोगों, संस्थाओं और स्कूल कालेजों को नगर निगम प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत करेगा। इन चित्रों को निगम के पेज व वैबसाइट पर भी अपलोड किया जायेगा और सहारनपुर में वृक्षारोपण मुहिम के तहत इन्हें प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग को भी भेजा जायेगा। नगर निगम ने विश्व पर्यावरण दिवस पर एक नयी पहल करते हुए पौधारोपण में लोगों की भागेदारी बढ़ाने के लिए पादप प्र्रेमियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। निगम ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा लगाने वाले पहले 50 लोगों को प्रमाण पत्र द...