Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2021

रिमझिम बरसात में मौसम हुआ खुशनमा

  सहारनपुर। पिछले तीन दिनों से उमस भरी गर्मी का सामना कर रहे लोगों को उस समय राहत मिली जब बीती रात आसमान पर काले बादलों ने अपना कब्जा जमाना शुरू किया और आकाशीय बिजली भी रूक-रूककर अपनी चमक दिखाती रही। देर रात बरसात होने का अंदेशा गहराने लगा। यह अंदेशा उस समय सत्य साबित हुआ जब ठण्डी हवाओं के झोकों के बीच रिमझिम बरसात शुरू हुई और मौसम खुशनुमा हो गया। पूरे दिन यही दौर चलता रहा। आसमान पर काले बादल मंडराते रहे और झिमिर-झिमिर बरसात का लोग आनंद उठाते रहे। सूर्य देवता इस दौरान नदारद रहे। पिछले तीन दिनों से बरसात होने का बेताबी से इंतजार था क्योंकि उमस भरी गर्मी और बहता पसीना असहनीय होता जा रहा था। रिमझिम बरसात से बचने को कुछ लोगों ने भले ही छाते या बरसाती का इस्तेमाल किया हो लेकिन अधिकतर लोग इस बरसात का लुत्फ उठाते देखे गये। पूरे दिन भले ही बरसात की झडी लग रही हो लेकिन इस खुशनुमा मौसम के बीच ईद की खरीददारी भी जमकर हुई मुख्य बाजार भी पूरी तरह गुलजार रहे।

व्यापारियों के व्यापार मण्डल है सुरक्षा कवच: मुकुन्द मिश्रा

सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष                                                                                            मुकुन्द मिश्रा व प्रदेशीय कार्यालय के प्रभारी सुनील कुमार पाण्डेय के नगर आगमन पर व्यापारियों ने स्थानीय रेलवे रोड स्थित व्यापार भवन कार्यालय पर श्री मिश्रा का फूल मालाएं पहनाकर जोर अभिनन्दन स्वागत किया गया। इस अवसर पर व्यापार भवन पर जिले व नगर भर के व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा ने कहा कि व्यापारी हितों व व्यापारी एकता के लिए व्यापार मण्डल सबसे उपयोगी संगठन है और व्यापारियों के लिए यह सुरक्षा कवच का काम करता है। व्यापारी उत्पीडन के विरोध मंे श्याम बिहारी मिश्रा के नेतृत्व में व्यापार मण्डल की सफलताओं का एक लम्बा इतिहास है। श्री मिश्रा ने कहा कि कोरोना के चलते समाज के सभी वर्...