निगम सहित 11 निकायों की कुल 167 महिलाओं को ‘नवदेवी सम्मान’-सम्मानित होने वालों में स्वयं सहायता समूह, सफाई मित्र व मास्टर ट्रेनर रही शामिल
सहारनपुर:स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नगर निगम की 18 महिलाओं सहित जनपद के अन्य 11 निकायों की कुल 167 महिलाओं को ‘नवदेवी सम्मान’ 2023 से सम्मानित किया गया। इनमें दस महिलाएं डूडा से सम्बद्ध भी रही। जनमंच में आयोजित समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन से हुआ। प्रदेश सरकार द्वारा नवरात्र के उपलक्ष्य में स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को जिला, मंडल और राज्य स्तर पर नवदेवी सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की गयी थी। उसी के अनुपालन में आज मंडल स्तर पर चयनित जिले की 167 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इन महिलाओं का चयन नौ श्रेणियों-स्वयं सहायता समूह, वेस्ट टू वेल्थ, अपशिष्ठ प्रबंध में उद्यमी, सफाई मित्र,मास्टर ट्रेनर, नवाचार, समुदायिक खाद, निकाय की स्थिति में परिवर्तन व सामुदायिक जागरुकता में किया गया। आज नवदेवी सम्मान से सम्मानित महिलाओं में नगर निगम सहारनपुर, नगर पलिका नकुड़, देवबंद व सरसावा की 18-18 महिलाएं, नगर पंचायत बेहट व छुटमलपुर की 12-12, चिलकाना-सुल्तानपुर की 10-10,अम्बेहटा और तीतरो की 8-8 महिलाओं के अलावा गंगोह नगर पलि...