अर्न्तराष्ट्रीय महिला सप्ताह के अर्न्तगत महिलाओं की समस्याओं के समाधान हेतु हुआ जागरूकता कैम्प का आयोजन
सहारनपुर:माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षा/जिला जज श्रीमती बबीता रानी के निर्देशानुसार दिनाकं 4 मार्च से 11 मार्च तक चल रहे अर्न्तराष्ट्रीय महिला सप्ताह के अर्न्तगत आज ग्राम लालवाला तहसील देवबन्द व जिला कारागार सहारनपुर में महिलाओ की समस्याओं के समाधान हेतु जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जिला जज श्री सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि प्राधिकरण की ओर से पूरे सप्ताह महिलाओं की समस्याओं एवं उनके समाधान के कार्यक्रम जनपद में आयोजित किये जायेंगे। उन्होने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 125, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872, महिलाओं का घरेलू हिंसा से सरक्षण अधिनियम 2005, दहेज प्रतिषेध कानून 1961, बच्चों का लैंगिक अपराधांे से संरक्षण अनिधनियम 2012 निःशुल्क कानूनी सहायता, राष्ट्रीय लोक अदालत, प्री-लिटिगेशन लोक अदालत ,मध्यस्थता केन्द्र पर विस्तार से महिलाआंे को जानकारी दी।
नायब तहसीलदार देवबन्द श्री देवेन्द्र कुमार ने महिलाओं के कर्तव्यो एवं अधिकारों की बात कही। उन्होने कहा कि हमंे अपने अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यांे को भी नहीं भूलना चाहियें। इस्लामिया लॉ कालेज की विभागाध्यक्ष श्रीमती बुशरा ने महिलाओं के अनेक कानूनांे के बारे मे बताया। उन्होने बताया कि महिला को महिला पुलिस द्वारा गिरफतार किया जा सकता है रात्रि मे महिला को गिरफतार नही किया जा सकता। विधि प्रोफेसर नदीम अहमद ने भी कानून की जानकारी। श्रीमती सुरेखा बाल विकास परियोजना अधिकारी देवबन्द व इन्सपैक्टर खाद्य विभाग मोहिनी मिश्रा, व ग्राम प्रधान लालवाला विकास सिंह ने भी कार्यम को सम्बोधित किया।
इसके बाद आज ही जिला कारागार सहारनपुर मे भी महिला बन्दियों के अधिकारो एवं उनके कर्तव्यो के बारे मे भी जानकारी सचिव महोदय द्वारा दी गयी उनको बताया गया कि यदि उनके पास वकील की सुविधा नही है तो वह यह सुविधा जिला प्राधिकरण से प्राप्त कर सकता है। कारागार मे आयोजित जागरूकता कार्यक्रम मे एसिटैट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल श्री बसत ने भी महिलाओ के कानूनो के बारे मे बताया। कार्यक्रम का संचालन प्राधिकरण मुख्य कार्यकारी श्री राजकुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर काफी संख्या में आगनवाडी एवं आशायें व कारागार मे मौजूद महिला बन्दी मौजूद रही।
Comments
Post a Comment